एनएसयूआई ने फूंका सीएम का पुतला 

बागेश्वर। छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण को लेकर सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। शुक्रवार को एनएसयूआई ने अशासकीय संस्थानों पर अध्यनरत छात्र-छात्राओं को भी योजना का लाभ देने की मांग की।उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। एनएसयूआइ के कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कहा कि टैबलेट सभी शिक्षा के क्षेत्र में अध्यनरत छात्रों के अलावा शासकीय, अशाकीय विद्यालयों के बच्चों को भी दिए जाएं। सरकार ने केवल शासकीय, कैंपस और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को योजना में रखा है। यह न्याय संगत नहीं है। कई छात्रों को अभी प्रवेश नहीं मिला है। शिक्षा का अधिकार के तहत योजना में सभी का हक है। इस मौके पर एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, गोविंद चंदोला, गणेश कुमार, जयदीप कुमार, प्रकाश वाछमी, दर्शन जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *