विस अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटे सहायता राशि के चेक  

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने 111 जरूरतमंदों को कुल नौ लाख रुपये के सहायता राशि के चेक वितरित किए। मंगलवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 111 जरूरतमंदों को नौ लाख रुपये के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से यह धनराशि दी गई है। विधवा, विकलांग एवं कमजोर वर्ग को यह सहायता दी जाती है, ताकि प्रत्येक समुदाय अपने जीवन का भरण पोषण कर सके। मौके पर ऋषिकेश विधानसभा की सह प्रभारी पूनम चौधरी, हनुमंत गढ़ राजस्थान के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, रामानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, पार्षद सुंदरी कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता नेगी, पूर्व सभासद सीमा रानी, आरती गुप्ता, भावना, किशोर गौड, अंजना चौहान अमिता शर्मा, बबीता रावत, सचिन अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, सुशील शर्मा, चमन लाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *