194 अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा

 

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की प्री-पीएचडी परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। विवि के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार प्री-पीएचडी परीक्षा आयोजित की गई। जिसको लेकर विवि प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थी।रविवार को परीक्षा एसएसजे परिसर के 17 कक्षों में सुबह 11 से दो बजे तक संपन्न कराई गई। जिसमें कुल पंजीकृत 752 अभ्यर्थियों में से 558 ने परीक्षा दी। जबकि 194ṣअभ्यर्थी अनपस्थित रहे। परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा के लिए विवि की ओर से व्यापक तैयारियों की गई थी। परिसर के अपर, मीडिल और लोअर कैंपस के कुल 17 कक्षों में परीक्षा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा संपन्न कराने में विवि के शोध निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. जया उप्रेती, प्रो. अनिल यादव, प्रो. जेसी साह आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *