पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब के 56 पाउच के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया। बगवाड़ा चौकी प्रभारी अनुराग सिंह के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में छापेमारी कर एक तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने नाम केवल सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी रायपुर बिन्दुखेड़ा बताया। वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी ने बताया कि बंगाली कालोनी में छापेमारी कर सौरभ पुत्र गोपाल को गिरफ्तार किया। शराब के क्वाटर बरामद किए। जबकि रमपुरा पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान प्रेम शंकर पुत्र हरिओम निवासी रम्पुरा को गिरफतार किया। बताया कि कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार किए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *