लोहाघाट को पालिका का दर्जा मिलने पर खुशी

चम्पावत। नगर पंचायत लोहाघाट को नगर पालिका दर्जा मिलने पर पंचायत कर्मियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के लोगों ने खुशी जताई है। इस दौरान उन्होंने मिठाई बांटी। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में नपं अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मिठाईयां बांटी गई। अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार देर शाम शासन से पंचायत को पालिका बनाने का जीओ जारी हो गया है। उन्होंने इसके लिए विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, सीएम पुष्कर सिंह धामी और शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का आभार जताया। वर्मा ने कहा कि पालिका बनने से नगर क्षेत्र का दायरा बढने के साथ सुविधाओं का विस्तार होगा। कार्यक्रम में प्रकाश राय, धर्मानंद पांडेय, भैरव राय, विपिन वर्मा, प्रहलाद मेहता, मंयक पुनेठा, जीवन कलौनी, विमल कलौनी, जगदीश खर्कवाल, राजकिशोर साह, दीपक साह, भुवन बहादुर, बीना कनौजिया, मीना ढेक, नवीन गोस्वामी, दीपा गोस्वामी, रेनू गड़कोटी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, श्याम ढेक, नवीन बोहरा, बलवंत गिरी, दीपक फत्र्याल, नरेश फत्र्याल, गिरीश करायत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *