रेडक्रॉस ने चलाया सफाई अभियान
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में रेडक्रॉस सोसायटी ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान मंडलसेरा में मंदिर के पास से करीब हजार खाली बीयर की बोतलें मिलीं। सोसायटी ने नगर पालिका से इस तरह के लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, सचिव आलोक पांडे, कन्हैया वर्मा तथा नगर पालिका के रजत आदि मौजूद रहे।
