यूजर चार्ज के खिलाफ युंका खड़ा करेगा बड़ा आंदोलन

बागेश्वर। नगर पालिका द्वारा यूजर चार्ज लागू करने के विरोध में युकां मुखर होने लगी है। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन ने भावी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। तय किया यदि पालिका नहीं चेती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों ने कहा पालिका मनमानी पर उतर आई है। उन्होंने कहा जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में 29 दिसंबर को पंत चौक में एक दिन का उपवास रखा जाएगा। इसके बाद भी पालिका नहीं चेती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यहां अंकुर उपाध्याय, रिजवान खान, आरिफ, गोकुल परिहार, हिमांशु जोशी, जयदीप कुमार, पंकज मनराल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *