दुर्घटना के कारण जानेगी पुलिस

रुड़की।

नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर संस्था की ओर से ट्रेनर हिमांशु कुमार ने शुक्रवार को कलियर थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आई रेड एप डाउनलोड कराया। दुर्घटना होने पर इसका पूरा ब्यौरा एप पर अपलोड करनी होगी। ट्रेनर हिमांशु कुमार ने बताया की दुर्घटना होने पर सबसे पहले लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जाए। इसके बाद दुर्घटना का डाटा जैसे दुर्घटना के शिकार लोगों का नाम, पता, घायलों और मृतक की पूरी जानकारी इस एप पर डाउनलोड की जाए। इस एप के जरिये पूरे देश मे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में हुए घायलों व मृतकों आदि लोगों की जानकारी तारीख व दिन सहित एक क्लिक करने पर मिल जाएगी। साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता चल पाएगा। इस मौके पर रुड़की टीएसआई योगेश सक्सेना, सोनू चौधारी, संजीव कुमार, अलियास, तेजपाल, अरविंद कुमार, मनीषा, सोफिया आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *