115 छात्र-छात्राओं को स्वेटर और लेखन सामग्री की वितरित

श्रीनगर गढ़वाल

उत्तरोदय दिल्ली सामाजिक सेवा संस्था की ओर से विकासखंड कीर्तिनगर के हिंसरियाखाल क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल बरसोली, राजकीय उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय गुरछोली, राप्रवि गवाणा, राप्रावि सौडू, राप्रावि मायदेवी खाल, राप्रावि हिंसरियाखाल के करीब 115 छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर एवं कापियां वितरित की गई। संस्था के स्थानीय प्रतिनिधि के रूप में डायट चड़ीगांव पौड़ी के प्रवक्ता व पाटाखाल के मूल निवासी डा. नारायण प्रसाद उनियाल विद्यालयों में जाकर उक्त सामग्री छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई। डा. उनियाल ने बताया कि उत्तरोदय दिल्ली सामाजिक सेवा संस्था के महासचिव एवं हिंसरियाखाल नैल तोरणू के निवासी दिनेश जोशी के प्रयास एवं रेखा जोशी, जितेन्द्र मोहन, विवेक गुप्ता, पंकज व पवन, सविता उनियाल एवं स्वयं उनके सहयोग से छात्र-छात्राओं को यह सामग्री दी गई। छात्र-छात्राओं को गरम स्वेटर एवं कापियां प्रदान करने पर सबंधित विद्यालयों के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने संस्था का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *