केजरीवाल की घोषणाओं के बाद मनाया जश्न  

रुड़की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री की गई महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये देने और रुड़की को जिला बनाने की घोषणा के बाद आप कार्यकर्ताओं ने खुशी मनायी। इस दौरान आप नेताओं ने महिलाओं को मिठाई खिलाकर घोषणा की। मोहल्ला सोत में पत्रकार वार्ता में आप नेता नरेश प्रिंस ने कहा कि काशीपुर में आयोजित जनसभा के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रुड़की समेत 6 शहरों को जिला बनाने की घोषणा की है। सरकार आने के 30 दिनों में ही यह घोषणा पूरी होगी। उन्होंने कहा कि रुड़की को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन भाजपा हो या कांग्रेस ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब आप ने सरकार आने से पहले ही घोषणा कर दी है और केजरीवाल जो कहतें है वह पूरी करते हैं। आप नेता गोपाल अग्रवाल ने कहा कि केजरीवाल ने महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की है। उनका उद्देश्य है कि प्रदेश का बजट प्रदेश के लोगों के उत्थान में काम आए। उन्होंने दावा किया कि आप पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस दौरान महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा पर महिलाओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल, दुष्यंत महारथी, गुल्लू राणा, तारावती, रेखा, कविता, रिहाना, ऊषा, नजराना, तारा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *