महिला समूहों को बगैर ब्याज के ऋण देगा सहकारी बैंक

रुद्रपुर।

सहकारिता विभाग महिला समूह को बगैर ब्याज के ऋण वितरण कर रहा है। दीनदयाल उपाध्याय कल्याण योजना के तहत महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए ऋण दिया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत व डायरेक्टर चंद्र सिंह थापा गांव-गांव जाकर महिला समूहों को दीनदयाल उपाध्याय कल्याण योजना की जानकारी दे रहे हैं। अध्यक्ष रावत ने बताया कि यह पहली बार हो रहा है जब बैंक गांव-गांव जाकर योजना की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बगैर ब्याज के समूहों को ऋण दिया जाएगा। यहां सोसायटी के अध्यक्ष प्रकाश राणा, दीपक राणा, पूनम चौहान, मीना देवी, सुनीता, ज्योतीचंद, रेखा चंद, सीमा देवी, तारा देवी, मालती देवी, जागृति देवी, परवीन देवी, मनप्रीत कौर, शांति मौसमी, गिरजा देवी, हरमन कौर, सोनिया शर्मा, मीना, संजीता, क्रांति देवी, पुष्पा, कविता आदि महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *