जीआईसी सिप्टी में 148 बच्चों की कोरोना सैंपलिंग

चम्पावत।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चम्पावत में कोरोना सैंपलिंग तेज कर दी है। शनिवार को टीम ने जीआईसी सिप्टी में 148 बच्चों की सैंपलिंग की। सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे जाएंगे। डॉ. मनीष बिष्ट के नेतृत्व में शनिवार को सिप्टी पहुंची टीम ने बच्चों की सैंपलिंग की। डॉ. बिष्ट ने बताया कि जिले में आए दिन कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रत्येक स्कूलों में सैंपलिंग का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि जिले में वर्तमान में कोरोना के आठ एक्टिव केस चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने से ही कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *