रुद्रप्रयाग के 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा

रुद्रप्रयाग।

रविवार को जनपद रुद्रप्रयाग के 10 परीक्षा केंद्रों पर राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2021 आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा प्रातः 10 से 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। तहसील रुद्रप्रयाग के 9 परीक्षा केन्द्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, राजकीय पॉलिटेक्निक रतूड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा, जिला शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र (डाइट) रतूड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज कोठगी, अटल उत्कृष्ट स्वामी सच्चिदानंद राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में धारा 144 प्रभावी रहेगी। जानकारी देते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि परीक्षा केन्द्र में परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर परिधि के अन्दर सार्वजनिक सभा, जुलूस, जश्न के रूप में कोई उत्सव रैली आदि नहीं निकाले जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी, होमगार्ड के जवानों पर भी छूट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *