धूमधाम से मनाया गया न्यू ऐरा एकेडमी का 15वां वार्षिकोत्सव
देहरादून। न्यू ऐरा एकेडमी का 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गीतों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। स्कूल में शनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त डीजीपी अनिल रतूड़ी और पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने छात्रों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का विषय भारत कल आज और कल रहा। जिसमें छात्र -छात्राओं ने देशभक्ति नाटक, नृत्य व गीत के माध्यम से 1857 की ऐतिहासिक क्रांति से 2022 तक के समृद्ध भारत को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने छात्रों को पुरस्कार किया। मौके पर संदीप रावत, मोनिका रावत, आरएस नेगी, नरेंद्र रावत, प्रदीप गौड़ आदि मौजूद थे।
