अमेरिका के पूर्वी तट पर भूकंप के तेज झटके हुए महसूस

वाशिंगटन  ।

अमेरिका के पूर्वी प्रांत ओरेगॉन में बुधवार को मध्यम श्रेणी के भूकंप के झटके महसूस किये गये।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 00.36 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 44 40 उत्तरी अक्षांश तथा 129 53 पश्चिमी देशांतर और जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *