रुपया एक पैसा चढ़ा
मुंबई ।
दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही मजबूती के बीच घरेलू स्तर पर शेयर बाजार की तेजी के बल पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा कारोबार के दौरान रुपया एक पैसा चढक़र 75.44 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले सत्र के रुपया 75.45 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज 14 पैसे की मजबूती के साथ 75.31 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 75.49 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतरा। सत्र के दौरान यह 75.26 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में एक पैसा चढक़र 75.44 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
