ईरान में विमान अपहरण का प्रयास नाकाम
तेहरान……
ईरान के अर्धसैनिक बल रेवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया है कि अधिकारियों ने 4 मार्च की रात एक यात्री विमान को उड़ान के दौरान अपहरण किए जाने के प्रयास को नाकाम किया है। बल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कहा कि जिस विमान के अपहरण का प्रयास किया गया, वह दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज से उत्तर-पश्चिम के शहर मशहाद जा रहा था।
हालांकि, गार्ड द्वारा 5 मार्च को की गई इस घोषणा में अपहरणकर्ता की पहचान उजागर नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ईरान एयर की उड़ान को मध्य ईरानी शहर इस्फहान में आपातकालीन परिस्थिति में उतारा गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने आईआरजीसी के हवाले से बताया, अपहरणकर्ताओं की योजना इस प्लेन को हाइजैक करके इसे फारस की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में उतारने की योजना थी। एजेंसी ने कहा कि इस विमान पर सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनको सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट्स की व्यवस्था की गई और हाइजैकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(हिफ़ी )
