स्कूल के सामने जलभराव की शिकायत की
रुड़की।
कंकरखाता गांव के चौधरी राज सिंह, ईश्वर चंद, मोहनलाल व बलराम सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि भिक्कमपुर से उनके गांव होते हुए रायसी तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित है। इस स्कूल के सामने सड़क पर लंबे समय से गांव के घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा हुआ है। इससे जहां दुर्गंध फैल रही है, वहीं स्कूल आने जाने बच्चों को काफी घूमकर पीछे की तरफ से स्कूल में आनाजाना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क पर भरे गंदे पानी की निकासी कराने की मांग एसडीएम से की है। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी लक्सर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
