पीजी कॉलेज डाकपत्थर में विभागीय परिषदों का गठन हुआ
विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में शनिवार को विभिन्न विषयों की विभागीय परिषद का गठन किया गया। जंतु विज्ञान विभाग में करीब अस्सी छात्र-छात्राओं ने चुनाव के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। नव गठित परिषद में वैशाली अध्यक्ष, विप्रा उपाध्यक्ष, नीलम सचिव, प्रीति वर्मा सह सचिव और विवेक पुरोहित कोषाध्यक्ष चुने गए। गृह विज्ञान विभाग में पचास छात्राओं ने चुनावी प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर सुजाता, उपाध्यक्ष पद पर साक्षी चौहान, सचिव पद पर साक्षी, सह सचिव पद पर करिश्मा एवं कोषाध्यक्ष पद पर लवली को चुना। जबकि विभागीय परिषद में निक्की, हिमानी, लक्ष्मी, मनीषा को सदस्य मनोनीत किया गया। यहां प्राचार्य प्रो. गोविंद राम सेमवाल, डा. दिलीप भाटिया, डा. पूजा पालीवाल, डा. दीप्ति बगवाड़ी आदि मौजूद रहे।
