पुलिस ने लोगों को मास्क बांटे

पिथौरागढ़।

कोरोना के बढ़ते खतरे को देख पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को मास्क भी बांटे। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से बाजार आवाजाही के दौरान नियमित तौर पर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने, भीड़ वाली जगहों पर आवाजाही करने से बचने को कहा है। साथ ही प्रशासन की ओर से जारी कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *