शादी के बंधन में बंधे नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा, खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलिब्रिटीज के घर में शहनाईयां बज रहीं हैं। हाल ही में राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ सात फेरे लिए थे, वहीं टेलीविजन एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने भी हाल ही में नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इन सबके बाद अब टेलीविजन एक्टर नील भट्ट एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा के साथ शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध चुके हैं।
नील और ऐश्वर्या ने 30 नवंबर को उज्जैन में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए और अब कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहें है। शादी के साथ ही दोनों की हल्दी और मेंहदी फंक्शन की भी तस्वीरें और वीडियोज़ इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहें है।
वहीं नील ने भी अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है, जिसपर फैंस और उनके दोस्त जमकर प्यार लुटा रहें है। इन तस्वीरों में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *