इनरव्हील के निशुल्क शिविर में हुई 49 लोगों की जांच

विकासनगर।

इनरव्हील दून विकास की ओर से जैन नर्सिंग होम हरबर्टपुर में एक दिवसीय निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 49 लोगों की कैल्शियम, बीएमडी, आयरन, हिमोग्लोबिन आदि जांचें की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए। मंगलवार सुबह हरबर्टपुर स्थित नर्सिंग होम में आयोजित निशुल्क जांच शिविर का शुभारम्भ अध्यक्ष रुचि चावला ने किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों से शिविर का लाभ उठाने की बात कही। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श भी दिए। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव को सतर्कता बरतने की अपील भी की। इसके बाद शिविर में आए 49 लोगों की विभिन्न जांचें निशुल्क कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने लोगों को उचित परामर्श और निशुल्क दवा भी प्रदान की। शिविर में डॉ. मीना जैन, अल्का धमीजा, सीमा अग्रवाल, नीलिमा, शशि चौधरी, सुमन भारद्वाज, अनामिका, अंजलि आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *