पालुका में मकान में आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जले  पालुका में मकान में आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जले

उत्तरकाशी।

नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत कलोगी गांव निवासी गोकुल्या लाल के पालुका नामे तोक स्थित मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से बंधे पांच मवेशियों सहित घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। बड़कोट तहसीलदार चमन सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार कलोगी गांव निवासी गोकुल्या लाल के पालुका नामे तोक में स्थित मकान में मवेशी बंधे हुए थे। वह शाम को किसी काम के लिए कहीं गए थे। उसी दौरान अचानक मकान में आग लगी और सब खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र अंकित शाह ने पीड़ित को सांत्वना देकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही अन्ना रावत, सुमन नौटियाल, दीपक नौटियाल, रोहित बिजल्वाण, वीरू रावत, गणेश, अंकित, आशीष, देवराज नेगी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *