एड्स दिवस पर किया लोगों को जागरूक

उत्तरकाशी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक जन -जागरण रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों को एचआईवी,एड्स के प्रति जागरूक किया गया।
बुधवार को विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित रैली को सीएमओ डा. केएस चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो नगर क्षेत्र के हनुमान चौक, बस अड्डा, भैरव चौक होते हुए अस्पताल परिसर में संपंन हुई। इस मौक पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्लोगन, नारे लगाकर लोगों को एड्से की रोकथाम के लिए जागरूक किया। वहीं इससे पूर्व राजकीय पालिटेक्निक के छात्रों के मध्य स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र करने वाले छात्राओं को सीएमओ व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीके विश्वास द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *