विस अध्यक्ष ने सुनी श्यामपुर में जनसमस्याएं
ऋषिकेश।
श्यामपुर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में मोटर मार्ग निर्माण के लिए आठ लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में किए गए विभिन्न विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराया। शनिवार को श्यामपुर ग्राम पंचायत में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर के आंतरिक मोटर मार्गों के निर्माण के लिए विधायक निधि से आठ लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि श्यामपुर में पेयजल आपूर्ति के लिए 10 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। क्षेत्र में बंचिंग केबल एवं लो वोल्टेज की समस्या का समाधान हो चुका है, जबकि अनेक स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगवाए गए हैं, ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। श्यामपुर ग्राम पंचायत शहर की तर्ज पर विकसित हो रही है। मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली, खुशीराम पेटवाल, चंदन सिंह भंडारी, हरी प्रसाद कुशवाहा, लक्ष्मी रयाल, देवेंद्र रयाल, कविता नेगी, शोभा उप्रेती, प्रमिला असवाल, तरुण बडोनी, जेडी शर्मा, राम राज शर्मा, महादेव घिल्डियाल, दीपक जखमोला, सुमित्रा बडोनी आदि उपस्थित थे।
