पुल निर्माण की मांग को आप ने किया प्रदर्शन
ऋषिकेश।
डोईवाला की बुल्लावाला सुसवा नदी पर बुल्लावाला-सत्तीवाला, झबरावाला-खैरी को जोड़ने के लिए पुल निर्माण की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता गणेश कुड़ियाल के नेतृत्व में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आप नेता गणेश कुड़ियाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने स्थानीय जनता से झूठे वायदे किये हैं। इन दोनों क्षेत्रों में पुल बनाने का सिर्फ कोरा आश्वासन दिया। राज्य निर्माण को 21 साल बीत जाने के बावजूद ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पुल की मांग को किसी भी सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया। धरना प्रदर्शन में अशोक सेमवाल, इकबाल तकाला, रिंकू सिंह राठौर, हकीमुद्दीन, तालिब, शिवम रतूड़ी, रविंद्र कुमार, अकरम, वीरेंद्र राणा, संजय रतूड़ी, शुभम लोधी आदि मौजूद रहे।
