रक्तदान शिविर आयोजित, 104 युवाओं ने किया रक्तदान

विकासनगर।

यूथ रेडक्रास कमेटी की ओर से गुरुवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 104 युवाओं ने रक्तदान करने के साथ ही अन्य युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 139 बार रक्तदान कर चुके अनिल वर्मा को ‘वालिक रक्तदान सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिविर का उद्घाटन राज्य रेडक्रास सोसाइटी के महासचिव डा. एमएस अंसारी एवं भारत विकास परिषद द्रोण के पदाधिकारी रोहित कोचगवे ने किया। कहा कि जरूरतमंद को सिर्फ मानव का रक्त ही दिया जा सकता है। इसलिए रक्तदान को महादान, जीवनदान कहा जाता है। कहा कि रक्त को अधिक समय तक ब्लड बैंक में भी नहीं रखा जा सकता है, लिहाजा युवाओं को हर तीन माह में स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। शिविर में सम्मानित होने वाले कार्ल लेंडीस्टीनर अवार्डी अनिल वर्मा ने कहा कि देश में रक्तदान क्रांति की जरूरत है, जिससे लोग नियमित रक्तदाता बन सकें। इस दौरान डा. वर्गीशा गर्ग, अमित चंद्रा, राकेश कुकरेती, सचिन सेमवाल, मीनाक्षी, नीलम, नीरज, नितेश, मोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *