सेना ने जिप्ति में लगाया मेडिकल कैंप
पिथौरागढ़।
कुमाऊं स्काउट के द्वारा मेजर डॉ नीतू कुमारी के नेतृत्व में धारचूला तहसील के ग्राम सभा जिप्ति में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ईएनटी,नेत्र,दंत, त्वचा के साथी अन्य रोगों के कुल 140 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा वितरित की गई। दूरस्थ क्षेत्रों में सेना के द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। इस दौरान ग्रामीणों के साथ ही सेना का नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य जवान भी मौजूद रहा।
