कब्रिस्तान की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा ग्रामीणों ने डीएम से किया शिकायत

 अमेठी।
जहां प्रदेश की योगी सरकार अवैध कब्जेदारों पर शिकंजा कसने का फरमान जारी कर रही है वहीं आये दिन दबंग अवैध जमीनों पर कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे है। मामला विकास खण्ड जगदीशपुर कस्बे से सटे गांव पालपुर का है जहां उसी गांव निवासी मो. आवेश हन्फी पुत्र मो. हयात, नवीन अली,सगीर सहित दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी अरूण कुमार को कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा है जिसमें गांव निवासी मो. हैदर पुत्र अल्लाभेजू, कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा रहे है। बताते चले कि इससे पूर्व प्रशासन द्वारा उसी जमीन पर आठ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था जिसमें प्रशासन द्वारा खाली कराया गया था लेकिन फिर मो. हैदर द्वारा कब्रितान कब्जा कराया जा रहा है जिसे ग्रामीणों द्वारा 100 डायल पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवैध कार्य को रोकवा दिया लेकिन एक सप्ताह बाद फिर उसी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मो. हैदर अली ने लोगों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। ग्रामीणों ने डीएम को दिये गये शिकायती पत्र में न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *