कप्तानी छोडऩे के पेन के फैसले से निराशा: एसीए

सिडनी ।

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ (एसीए) ने टिम पेन का  समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह  ‘दुखद है कि इस विकेटकीपर ने टीम के टेस्ट कप्तान के रूप में  ‘इस्तीफा देने की जरूरत महसूस की।
पेन ने एक महिला सहकर्मी को अपनी अश्लील तस्वीर और भद्दे मैसेज भेजने पर खेद जताते हुए कप्तानी छोडऩे का फैसला किया।  यह मामला 2017 का है और जिसके बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया और क्रिकेट तस्मानिया की जांच में उन्हें क्लीन चिट मिली थी ।
एसीए ने अपने बयान में कहा, ” हम टिम पेन द्वारा लिए गए निर्णय का सम्मान करते हुए, लेकिन हमें निराशा है कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने की आवश्यकता महसूस हुई।
उन्होंने कहा, ” यह खेदजनक है। यह ऐसी गलती थी जो दो व्यक्तियों के बीच का आपसी मामला था। टिम ने 2018 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जांच में पूरा सहयोग किया था,  जिसमें उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया था।
एसीए ने कहा, ” टिम ने विनम्रतापूर्वक उस सम्मान की गरिमा बनाये रखी जो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के पद के साथ आती है । उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के मुश्किल समय में  अच्छी तरह से यह भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा, ” टिम की कप्तानी को पूरे क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन और खेल भावना के गौरव को बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के तौर पर देखा जायेगा। टिम ने हालांकि स्पष्ट रूप से गलती की है, लेकिन उन्हें एसीए का पूर्ण समर्थन मिलता रहेगा।
कप्तानी से हटने के बावजूद पेन चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *