सतीश मिश्रा ने कृषि कानून वापस लेने की ’टाइमिंग पर उठाए सवाल’

मथुरा।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि चुूनाव बाद इन कानूनों को फिर वापस लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब लगभग 800 से 900 किसानों की आंदोलन के दौरान मौत हो गई है। सर्दी गर्मी, बरसात में भूखे प्यासे किसान आंदोलन रत रहे और कानूनों को गलत बताते रहे। कानून में एमएसपी का आज भी कोई प्रावधान नहीं है। सरकार एमएसपी लागू करने का कार्य करे। पूरे देश के किसानों के द्वारा आंदोलन किए जाने के बाद आप कानूनों को वापस ले रहे हैं। उन्होंने कहाकि कानूनों को आप केवल चुनावों के लिए कानून वापस ले रहे हैं। आज भी वह कह रहे हैं कि कानून बहुत सही हैं। कानूनों को किसान समझ नहीं पा रहे हैं, इसका मतलब क्या है आप कानूनों को दोबारा लांएंगे। बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने ये बातें कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वृंदावन में बसपा की ओर से आयोजित साधु संत सम्मान समारोह कार्यर्कम से इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान संतों ने मिश्रा से सत्ता में आने पर संत सुरक्षा आयोग का गठन करने एवं गो रक्षा को और मजबूती प्रदान करने की मांग की। इससे पूर्व उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा पानी घाट स्थित संत राघवेंद्र आचार्य के आश्रम पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *