पत्नी की हत्या करने वाला अपराधी पति गिरफ्तार
लखनऊ।
पत्नी की हत्या के आरोप में ठाकुरगंज पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, थाने पर एक मुकदमा पंजीकृत था कि फरहा 23 को गला दबाकर उसके पति ने हत्या कर दी। उसके बाद चाकू से गला रेत दिया था। इस संबंध में पुलिस ने सलमान पुत्र बाबू खान निवासी आजाद नगर कुर्सी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू, 600 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
