युवक पर किया जानलेवा हमला
लखनऊ।
काकोरी थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, थाने पर मनीष कुमार पुत्र भगवती प्रसाद निवासी ग्राम दशहरी ने सूचना दी कि जब सो कर उठा तो विवादित स्थान पर विपक्षी कालीचरण पुत्र मिश्रीलाल अनुराग पुत्र कालीचरण रामखेलावन पुत्र कालीचरण और जब वो पत्नी कालीचरण और रामखेलावन की पत्नी समस्त निवासी गण दशहरी खंभा लगा करतार बांध रहे थे। इस पर पीड़ित के पिता ने विरोध किया तो पहले से योजना बनाये बैठे विपक्षी गणों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया और बांके से उसके पिता पर जानलेवा हमला किया। जिसमें पीड़ित बेहोश होकर गिर गया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
