गड्ढे में ट्रक का पिछला पहिया घुसा,लगा लंबा जाम  

कानपुर।

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह जाजमऊ नए पुल की शुरुआत में हुए गड्ढे में ट्रक का पिछला पहिया घुस गया। इससे बीम टूट गयी और ट्रक सड़क के बीचों बीच खड़ा होने से जाम लगने लगा। करीब पांच घण्टे की मशक्कत के बाद ट्रक को हाइड्रा से सड़क किनारे कराया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
झांसी निवासी ट्रक चालक मोहित ने बताया कि वह झांसी से ट्रक में गिट्टी लादकर उन्नाव जा रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रक जाजमऊ के नया गंगा पुल पर पहुंचा ही था कि गड्ढों में ट्रक का पिछला पहिया फंस गया। इस कारण कानपुर से उन्नाव जाने वाले वाहन भी रुक गए। धीरे धीरे जाम लगने लगा। वाहनों की लाइन फ्लाईओवर तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा से ट्रक को किसी तरह से किनारे कराकर वाहनों को धीरे-धीरे गुजारना शुरू किया, तब तक वाहनों की लाइन रामादेवी फ्लाईओवर तक पहुंच गई। पांच घण्टे के बाद करीब डेढ़ बजे ट्रक के हटने के बाद यातायात सामान्य हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *