गुरु नानक देव के प्रकाश परब पर हुआ नगर कीर्तन आरम्भ
देहरादून।
श्री गुरु नानक देव के 552 वें पावन प्रकाश परब के मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा गुरुद्वारा पटेलनगर से सुबह नगर कीर्तन आरम्भ हुआ। अरदास के पश्चात पंज प्यारों की अगुआई में गुरु ग्रन्थ साहिब जी को सुन्दर फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान करने के बाद नगर कीर्तन जयकारों के साथ आरम्भ हुआ।
नगरकीर्तन में सबसे आगे तीन पायलट जीपें, गुरु नानक इंटर कालेज के शब्द गायन करते बच्चे, गुरु नानक महिला इंटर कालेज रेसकोर्स के बच्चे, दशमेश अकेडमी का स्टॉफ, गुरुद्वारा पटेल नगर का शबदी जत्था, गुरुद्वारा रेसकोर्स शबदी जत्था, बाबा दीप सिंह, सिख सेवक जत्था, भगत पूरन सिंह जत्था, गुरुद्वारा धामावाला आदि शबद गायन करते पंक्ति बद चल रहे थे। राजा बैंड एवं पंजाब बैंड ने नानक आया नानक आया..,की मधुर धुनें छेड़ी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह जलपान के स्टाल लगा कर और पुष्प वर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया। सेवा करने वालों में गुरुद्वारा पटेलनगर, पंजाब भूसा स्टोर, संजय कन्नोजिया, साध संगत देहरादून, ईरानी ट्रेडर्स, पंजाब बर्तन स्टोर एवं होटल ओरियंटल आदि शामिल है। सड़क पर पड़े कूड़े की साफ सफाई, पानी का छिड़काव की जिम्मेदारी युवाओं पर थी। इस अवसर पर प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, हरमोहिंदर सिंह, जगजीत सिंह, हरचरण सिंह चन्नी, जसपाल सिंह,अजीत सिंह, बलबीर सिंह साहनी, ईश्वर सिंह, राजिंदर सिंह राजा, हरपाल सिंह सेठी. गुरमीत सिंह बग्गा दलजीत सिंह आदि व्यवस्था बनाने लगे हुए थे। प्रधान गुरबख्श सिंह एवं महासचिव गुलज़ार सिंह ने बताया कि 19 नवम्बर को प्रकाश परब पर कथा कीर्तन दरबार रेसकोर्स के खुले पंडाल में सुबह 4 बजे से दोपहर 3 बजे तक सजेगा व गुरु का अटूट लंगर बरतेगा। मंच संचालन सेवा सिंह मठारु ने किया।
