फुटबाल में सहसपुर व विकासनगर विजयी
देहरादून।
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के तहत अंडर 21 बालक व बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में सहसपुर, डोईवाला विजयी रही। बालिका वर्ग का पहला मैच सहसपुर व डोईवाला के बीच खेला गया। जिसमें सहसपुर 6-0 से विजयी रही। इसी वर्ग में दूसरा मैच विकासनगर व रायपुर के मध्य खेला गया। जिसमें रायपुर 4-0 से विजयी रहा। फाइनल मैच सहसपुर व रायपुर के मध्य खेला गया। जिसमें सहसपुर विजयी रहा। बालक अंडर 21 वर्ग में कालसी ने चकराता को 2-0 से, डोईवाला ने विकासनगर को 2-1 से हराया। निर्णायकों में शैलेन्द्र सिंह, प्रमोद रावत, पूजा सिंह, मोईन खान, सुनील कुमार, सुशील रावत, रमेश राणा, जिला खेल समन्वयक रविन्द्र रावत, अजय नैथाणी, प्रमोद पांडेय, रविन्द्र भंडारी, अरविंद सुयाल, प्रेमदत्त नौटियाल, रेनु शर्मा, कामिनी धीमान, सुमंगला पोखरियाल, ज्योत्सना रावत उपस्थित रहे।
