खुर्शीद के घर में आगजनी के आरोपियों की हो गिरफ्तारी

हल्द्वानी।

सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित आवास में हुई आगजनी की वारदात पर राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर ने टिप्पणी करते हुए घटना की निंदा की है। बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रजातांत्रिक तरीके से विरोध करने का हक सभी को है। किसी के निजी आवास पर हमला करना व आगजनी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *