अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की ओर से निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन डोल आश्रम में किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ एस दास गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने रोगियों का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और समय-समय पर इनकी जांच करवाते रहनी चाहिए। दिन प्रतिदिन नेत्रों से संबंधित कई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। यदि समय पर उपचार किया जाए तो नेत्र सम्बन्धी रोगों से बचा जा सकता है। मेडिकल कालेज के पीआरओ डॉ अनिल पांडेय ने बताया कि शिविर में करीब 156 लोगों ने नेत्र जांच कराया जिसमें 25 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए। शिविर में मेडिकल कालेज के चिकित्सक डॉ एस दास गुप्ता, डॉ रुचिका जोशी, डॉ ज्योति रावत, डॉ पवन कुमार, ऑप्टोमेट्रिस्ट सूर्य प्रताप सिंह ने रोगियों की जाँच कर उचित परामर्श दिया। शिविर में नागेन्द्र प्रसाद जोशी, संजय कुमार, हेम बहुगुणा  सहित आश्रम के डॉ मनोज गिरी, फार्मासिस्ट मनीष तिवारी, विजय जोशी, रेखा रावत ने विशेष सहयोग किया। प्राचार्य डॉ सी पी भैंसोड़ा ने शिविर की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी और कहा भविष्य में भी अन्य मरीजों के लिए मेडिकल कालेज की तरफ से शिविर लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *