एक साथ मना बाल दिवस और मतदाता जागरूकता

बलिया |
कम्पोजिट विद्यालय सिकंदरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में बाल दिवस  का आयोजन हुआ।
इस बाल दिवस को बच्चों ने मतदाता जागरूकता के रूप में मनाया तथा इसके समापन अवसर पर प्रभात फेरी भी निकाली।साथ ही साथ रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि मतदान करना सभी का मौलिक अधिकार है और इसके लिए उन्हें एक जागरूक मतदाता बनना चाहिए। जिससे कि हमारा लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो सके। बच्चों ने अपनी रंगोली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया और शपथ ली की वह एक अच्छे नागरिक और  जागरूक मतदाता बनेंगे।इस कार्यक्रम में 1105 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।  इसी के साथ बच्चों को बाल दिवस मनाया जाने की पृष्ठभूमि से अवगत कराते हुए आजादी के अमृत महोत्सव  के आयोजन एवं  प्रासंगिकता पर भी चर्चा की गई ।सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण एवं रंगोली में प्रतिभाग किए गए बच्चों को पुरस्कार दिया गया।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य के अतिरिक्त शिक्षक गण और खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *