मुख्य सचिव ने रीठासाहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

चम्पावत।

उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू ने रविवार को सपरिवार रीठासाहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने मुख्य सचिव को सरोपा और कृपाण भेंट किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों से आपदा में हुए नुकसान समेत तमाम जानकारियां भी हासिल की।
गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद प्रबंधन कमेटी प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने मुख्य सचिव को कृपाण भेंट की। मुख्य सचिव के पहुंचने की जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। बाद में मुख्य सचिव ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। लोगों ने मुख्य सचिव को आपदा से हुए नुकसान समेत तमाम समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए। बाद में मुख्य सचिव ने बैठक लेकर अधिकारियों को तमाम निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *