मई का राशन नहीं उठाएंगे कोटेदार

रुड़की। कस्बे के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मई महीने में खाद्यान्न उठान नहीं करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि ढुलाई खर्च लंबे समय से नहीं मिला है।  बुधवार को क्षेत्र के सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में संगठन सदस्य खाद्य आपूर्ति कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों को ज्ञापन देकर बताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह मई माह का राशन का नहीं उठाएंगे। तहसील स्तर पर सभी विक्रेताओं को अन्त्योदय, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभांश पर ढुलाई का भुगतान विक्रेताओं के बैंक खाते में करने की मांग की। ऑनलाइन राशन वितरण करने के लिए अच्छी क्वालिटी के उपकरण तथा ऑनलाइन वितरण की साइट में आ रही समस्यायों का समाधान करने की मांग की। जिससे राशन का शत-प्रतिशत बायोमैट्रिक मशीन से वितरण किया जा सके। विक्रेताओं को मोबाइल रिचार्ज के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में राव फैसल, जुल्फिकार, नदीम, प्रवीण कुमार, राजीव, अंकित, विपिन कुमार, दिलशाद, कर्म सिंह, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *