तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज

रुड़की।

झबरेड़ा निवासी एक महिला को उसके ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने थाना झबरेड़ा में पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज व मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बा झबरेड़ा के मोहल्ला गढ़ी बाहर निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 13 जनवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर कस्बा गंगोह निवासी जीशान के साथ हुई थी। विवाह में 6 लाख से भी अधिक का दान दहेज दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति व अन्य ससुरालियों ने और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने यह बात अपने मायके वालों को बताई। मायके वालों ने उसका घर चलाने के लिए उसके पति जीशान को दो बार में 60 हजार रुपये दिए। इसके बाद भी रुपयों की मांग जारी रही। 25 अगस्त 2021 को उसके पति जीशान तथा उसके परिजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। छह नवंबर को उसके पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। थाना अध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में पति जीशान,ससुर अलीजान, सास सायरा, जेठ फैजान, देवर रहमान व अलीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *