हाईस्कूल बोर्ड के मेधावियों को किया सम्मानित

ऋषिकेश। पीएसके इंटर कॉलेज में स्व. कमला नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। इसमें हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले चार छात्रों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। बुधवार को हरिद्वार मार्ग स्थित पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में स्व. कमला नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 89.4 प्रतिशत अंक लाने वाले आकाश देशवाल की माता सविता देवी, 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विशाल की माता कमला देवी, 81.6 प्रतिशत अंक पाने वाली दिव्या की माता कमला देवी, 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली पापड़ी राय की माता रितिका को सम्मानित किया गया। साथ ही छात्रों को 1000 रुपये की धरनाशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। मौके पर पंकज कुमार, प्रेमलता, हेमलता, बृजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *