खाद लेने गोदाम पहुचे हजारों किसान नहीं मिली तो हाईवे किया जाम

छतरपुर।

डबल लॉक गोदाम में खाद पहुंचने की जानकारी लगते ही गत दिवस किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर तक के किसान सुबह छ: बजे से ही खाद लेने गोदाम पर पहुंच गए। गोदाम खुलने का समय सुबह 11 बजे तक मौके पर पांच हजहार किसानों का जमावड़ा हो गया। भीड़ के कारण कर्मचारी समय पर गोदाम का ताला तक नहीं खोल पाए। इससे गुस्साए किसानों ने रीवा-ग्वालियर नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के हंगामे की जानकारी लगते ही एसडीएम यूसी मेहरा और सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसडीएम व पुलिस ने किसानों को समझाइश दी, तब जाकर मामला थोड़ा शांत हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *