खेल महाकुंभ खो-खो में कालसी की टीम फाइनल में

देहरादून।

खेल महाकुम्भ की जनपद स्तरीय अण्डर-14, अण्डर-17 आयुवर्ग के बालक, बालिकाओं की खो-खो खेलकूद प्रतियोगिताओं में कालसी की बालक व बालिका वर्ग की टीम फाइनल में पहुंची। पेवेलियन ग्राउण्ड में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक वर्ग में पहले चरण में विकासनगर विकासखण्ड ने सहसपुर को 11-8 से, डोईवाला ने सहसपुर को 14-2 से, कालसी ने रायपुर को 6-2 से हराया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल विकासनगर व कालसी के मध्य खेला गया। जिसमें कालसी की टीम 13-12 से विजयी रही। खो-खो अण्डर – 14 बालिका वर्ग में पहले चरण में विकासनगर ने चकराता को 7-1 से, डोईवाला ने सहसपुर को 7-1 से हरा दिया। विकासखंड रायपुर व कालसी की टीम ने बॉय के आधार पर अगले दौर में प्रवेश किया। खो-खो अण्डर-17 बालक वर्ग में पहले राउंड में कालसी ने रायपुर को 11-6 से, विकासखण्ड विकासनगर ने सहसपुर को 15-1 से हराया। पहला सेमीफाइनल डोईवाला व विकासनगर के बीच खेला गया। जिसमें डोईवाला 9-3 से विजयी रही। खो-खो अण्डर-17 बालिका वर्ग के मुकाबले में रायपुर ने सहसपुर को 11-2 से हरा दिया। शिक्षा विभाग से निर्णायक व ऑफिशियल्स में रवि रावत, अजय नैथानी, प्रेमदत्त नौटियाल, गोपाल कठैत, अरविन्द सुयाल, कामनी धीमान, अरविन्द सुरयाल, पूजा, ज्योत्सना रावत, नरगिस इरफान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *