जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 8 नवंबर को तहसील तिलोई में आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस
अमेठी
शासन के निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद के चारों तहसीलों में 8 नवंबर 2021 को प्रातः 10:00 से 2:00 तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में 8 नवंबर को तहसील तिलोई में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। बताते चलें कि दिनांक 6 नवंबर 2021 को भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती का सार्वजनिक अवकाश एवं 7 नवंबर को रविवार अवकाश होने के कारण संपूर्ण संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 8 नवंबर 2021 सोमवार को किया जा रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह ने दी।
