दो दिवसीय बल्लभ भाई पटेल चित्र प्रदर्शनी

बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में दो दिवसीय सरदार बल्लभ भाई पटेल चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को जानने और समझने के लिए यह चित्र प्रदर्शनी मील का पत्थर साबित होगी। इसी दौरान नगर में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रेम सिंह हरड़िया, गीता जोशी, चंपा पांडे समेत तमाम शिक्षक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *