पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए

ऋषिकेश

दीपावली पर्व को लेकर लक्ष्मणझूला थाना पुलिस भी अलर्ट हो गई। भीड़ बढ़ने पर संदिग्धों के क्षेत्र में प्रवेश करने की आशंका रहती है। ऐसे में पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक कर उनके सुझाव लिए। साथ ही त्योहार के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को तत्काल देने की अपील की।
रविवार को लक्ष्मणझूला थाना परिसर में थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने दीपावली पर्व को लेकर उनके साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोगों के सुझाव भी लिए। थानाध्यक्ष रमोला ने बताया की दीपावली पर्व पर बाजारों में भीड़ बढ़ती है। ऐसे चोरी, मोबाइल लूट की घटनाएं सामने की संभावना बनी हुई है। ऐसे पुलिस संदिग्ध लोगों को पर कड़ी नजर रखेगी। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की। मौके पर मनीष राजपूत,भरत लाल,आदेश तोमर, मुरली शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *