डोईवाला में नॉर्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू 

 

ऋषिकेश

डोईवाला में दो दिवसीय नॉर्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू हो गई। चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक बॉडी बिल्डर प्रतिभाग कर रहे हैं।रविवार को राल्स न्यूट्रिशन हेल्थ कंपनी ने डोईवाला में नॉर्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कंपनी द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम उत्तराखंड में आयोजित किये जाने के लिए सराहना की। कहा कि खेलों में हार-जीत कोई मायना नहीं रखती, बल्कि विजेता और पराजित खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के दौरान नई खेल तकनीक सीखने का अवसर प्राप्त होता है। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश के खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन तथा सहयोग मिलने लगा है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में अग्रणी रहकर नाम रोशन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के डेढ़ सौ से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मौके पर फरीद कुरेशी, मुस्तफा, समीर, आदर्श, अखंड प्रताप सिंह, मुजम्मिल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *