आयुर्वेद दिवस पर स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान

पिथौरागढ़

आयुर्वेद दिवस पर मुवानी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के आसपास नौले-धारों की सफाई की। आसपास फैले कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने आयुर्वेद व स्वच्छता अभियान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी राजमकल किशोर, भावना, ललित मोहन पाटनी, धरम सिंह, अंशुल टम्टा, संदीप सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *